BBS की बहुचर्चित पोस्ट , देखिए निम्न लिंक पर
http://blogkeshari.blogspot.com/2011/07/blog-post_4044.html
शुक्रवार, १५ जुलाई २०११
नाम के लिए कुर्सी का कोई फायदा नहीं
मेरे बड़े भाई हरीश सिंह जी, आपने इस नाचीज़ "सिरफिरा" को "प्रसार व्यवस्थापक" के पद के योग्य पाया है. उसके लिए आपका दिल की गहराइयों से शुक्रगुजार हूँ. जब आपने मुझे "सहयोगी" के रूप में शामिल किया था.तब मैंने लिखा था कि-आपने मुझे इसमें शामिल करके जो मान-सम्मान दिया है. उसका शुक्रगुजार हूँ. मगर फ़िलहाल कुछ निजी समस्याओं के कारण मैं ज्यादा योगदान देने में असमर्थ रहूँगा.
मुझे आपसे एक शिकायत है कि आपने एक बार मुझे फोन करके या ईमेल भेजकर नहीं पूछा. मेरा विचार आपको "प्रसार व्यवस्थापक" बनाने का है. आप क्यों एक तरफा फैसले लेते हैं? मुझे ऐसी कुर्सी नहीं चाहिए. जिसके लिए मैं मानसिक रूप से तैयार न होऊं.मुझे "नाम" नहीं "काम" चाहिए. जब मैं काम करने में असमर्थ हूँ. तब नाम के लिए कुर्सी का कोई फायदा नहीं है. हमारे देश में कुर्सी के लिए स्वार्थी लोगों/नेताओं क्या कोई कमी है? आप मेरे संदर्भ में कोई भी फैसला लेने से पहले मुझसे बातचीत जरुर करें. उपरोक्त "प्रसार व्यवस्थापक" पद के नियमों-शर्तों और जिम्मेदारियों से अवगत करवाए बिना मुझे पद नहीं देना चाहिए था. अगर आप चाहते हैं कि-पद पर बना रहूँ तब आप मुझे नियमों-शर्तों और जिम्मेदारियों से अवगत करवाए. अगर ऐसा करने में असमर्थ हैं.तब आप मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मुझे उपरोक्त पद के बारें में जानकारी प्रदान करें कैसे "प्रचार" की व्यवस्था बनाकर रखनी होगी? कितने व्यक्ति है जो मेरे अंतर्गत कार्य करेंगे और कितने लोग ने इस पद के लिए मेरे नाम का समर्थन किया था? क्या यहाँ(ब्लॉग जगत) में कोई भी कुर्सी कोई भी ले सकता है. मैं पद की "गरिमा" का सम्मान करते हुए कह रहा हूँ. कल को मेरे कार्य के संतोषजनक न होने पर आप हटा दें, उससे पहले मैं स्वयं एक तरफा लिए फैसले के कारण पद से त्याग पत्र देता हूँ. मेरे पास एक प्रकाशन परिवार के साथ पहले ही अनेक जिम्मेदारियां है. इसलिए बिना नियमों-शर्तों और जिम्मेदारियों से अवगत हुए पद ग्रहण नहीं कर सकता हूँ और अवगत कराने पर पद स्वीकार करने को तैयार भी हूँ. लेकिन मेरी निजी समस्याओं को देखते हुए मेरे कार्य की समीक्षा करने को पूरा ब्लॉग जगत और प्रबंध मंडल निर्णय लेने में काबिल हो तो और मेरे निजी कारणों में कुछ सहायता करने की हामी भरें. वैसे ब्लॉग जगत में एक "दिखावा" की दुनियां कायम हो रही हैं. जिसको मैं पसंद नहीं करता हूँ.

मैंने अपना एक नया शकुन्तला प्रेस का पुस्तकालय ब्लॉग बनाया है. जिसमें मुझे बहुत से शोध कार्य करने हैं. मैंने भी अपने गुरुवर श्री दिनेश राय द्विवेदी जी को उसमें शामिल करने का मेरा मन है.मगर मैंने पहले उनकी अनुमति प्राप्त करना उचित समझा. इसका उदाहरण आप यहाँ देख सकते हैं.
अगर आप मेरे अन्य ब्लॉग को पढ़ने के इच्छुक है. तब आप सभी पाठकों और दोस्तों से हमारी विनम्र अनुरोध के साथ ही इच्छा हैं कि-अगर आपको समय मिले तो कृपया करके मेरे "सिरफिरा-आजाद पंछी", "रमेश कुमार सिरफिरा", सच्चा दोस्त, आपकी शायरी, मुबारकबाद, आपको मुबारक हो, शकुन्तला प्रेस ऑफ इंडिया प्रकाशन, सच का सामना(आत्मकथा), तीर्थंकर महावीर स्वामी जी, शकुन्तला प्रेस का पुस्तकालय और शकुन्तला महिला कल्याण कोष, मानव सेवा एकता मंच एवं चुनाव चिन्ह पर आधरित कैमरा-तीसरी आँख (जिनपर कार्य चल रहा है) ब्लोगों का भी अवलोकन करें और अपने बहूमूल्य सुझाव व शिकायतें अवश्य भेजकर मेरा मार्गदर्शन करें. आप हमारी या हमारे ब्लोगों की आलोचनात्मक टिप्पणी करके हमारा मार्गदर्शन करें और अपने दोस्तों को भी करने के लिए कहे. हम आपकी आलोचनात्मक टिप्पणी का दिल की गहराईयों से स्वागत करने के साथ ही प्रकाशित करने का आपसे वादा करते हैं
-निष्पक्ष, निडर, अपराध विरोधी व आजाद विचारधारा वाला प्रकाशक, मुद्रक, संपादक, स्वतंत्र पत्रकार, कवि व लेखक रमेश कुमार जैन उर्फ़ "सिरफिरा"
महत्वपूर्ण संदेश-समय की मांग, हिंदी में काम. हिंदी के प्रयोग में संकोच कैसा, यह हमारी अपनी भाषा है. हिंदी में काम करके,राष्ट्र का सम्मान करें. हिन्दी का खूब प्रयोग करे. इससे हमारे देश की शान होती है. नेत्रदान महादान आज ही करें. आपके द्वारा किया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है. आज सभी हिंदी ब्लॉगर भाई यह शपथ लें क्या आप किन्ही दो व्यक्तियों को रोशनी देना चाहेंगे? नेत्रदान आप करें और दूसरों को भी प्रेरित करें
4 टिप्पणियाँ:
- 1- प्रिय भाई हरीश जी ने आपके बारे में भी वही ग़लती दोहरा दी है जिस पर आदरणीय महेन्द्र जी ने उन्हें टोका था। ऐसा लगता है कि उन्होंने किसी से भी नहीं पूछा और सबको पद दे दिए। अब हो यह रहा है कि हरेक आदमी पद पर ठोकर मार रहा है। इससे इस सम्मानित समाचार पत्र की गरिमा पर आंच आ रही है। हरीश जी से ऐसी ग़ैर ज़िम्मेदारी की उम्मीद नहीं थी कि वह आपको आपकी ज़िम्मेदारियों तक से अवगत नहीं कराएंगे। इस बात को लेकर तो उन्होंने बहुत सी जगह अपने से प्यार करने वाले एक सीनियर ब्लॉगर की आलोचना में पोस्ट भी बनाई थी कि ‘अमुक भाई एक ग़ैरज़िम्मेदार आदमी हैं।‘ क्या इसे पर उपदेश कुशल बहुतेरे कहा जाएगा ? 2- मंच अपने कंधों पर चलाए जाते हैं। अगर ख़ुद न संभाला जा सके तो अपने जी के लिए जंजाल खड़े करना ठीक नहीं है। जो भी काम किया जाए उसे पूरी ज़िम्मेदारी से ही करना चाहिए। 3- आपकी समस्या से हम भी चिंतित हैं। मालिक से आपके लिए मुक्ति की प्रार्थना करते हैं कि आपकी समस्या दूर हो और आपके घर में ख़ुशियां लौटें।
- डॉ अनवर जमाल साहब जी, चरण बिंदु एक के आपके पहले पैराग्राफ से पूरी तरह से सहमत हूँ. दूसरे पैराग्राफ में लिखी यह ‘अमुक भाई एक ग़ैरज़िम्मेदार आदमी हैं।‘ बात मैंने कही पढ़ी नहीं है. इसलिए इसका लिंक मुझे उपलब्ध करवाए. अपनी पोस्ट में लिखी एक एक बात पर अटल हूँ.बेशक आज गरीब हूँ. मगर पैसों के लिए कभी अपना ईमान व जमीर नहीं बेचा है. चरण बिंदु दो का भी पूरा समर्थन करता हूँ.एक नया ब्लॉग बनाने ज्यादा से ज्यादा तीन-चार घंटे लगते हैं या होंगे.लेकिन उस पर शोध और उसकी रणनीति पर बहुत समय देने की जरूरत होती है.आप किसी से पूछे बिना ही किसी कुर्सी की जिम्मेदारी नहीं दे सकते हैं. मैं अब भी कह रहा मुझे जिम्मेदारियों से अवगत करा दो. पद से त्याग पत्र नहीं दूँगा.मैं किसी ब्लॉग को सिर्फ इसलिए नहीं पढता कि उसको लिखने वाला मुसलमान है या हिंदू है.बल्कि यह देखता हूँ वो अपने लेखन को किसके लिए कर रहा है.अपने लेखन पर उसने कितना शोध किया है.कितना सच लिख रहा है.जैसे-कोई यह लिखें फलां मंत्री बहुत ईमानदार है और दुनियां जानती है.वो दुनियां का सबसे बड़ा बईमान है. चरण बिंदु तीन के लिए आपका धन्यवाद. आपकी दुआओं की हम पर ऐसे ही खुदा करें इनायत बरसे. पोस्ट प्रकाशित होने के बाद ऑनलाइन वार्तालाप का एक नमूना :- ७:२१ अपराह्न editor.bhadohinews: kyo naraz hai bhai, namaskar ७:२३ अपराह्न मुझे: नाराज होने का हक छोटे भाई के पास ही होता है. ७:२४ अपराह्न आपको इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए था. ७:२५ अपराह्न जबकि शायद आप मेरी परशानियों से भली-भांति अवगत थें. ७:२६ अपराह्न क्या आप हमारी परेशानियों को मजाक समझते हैं एक बार मेरे ब्लोगों का एक एक शब्द पढकर देख तो लो. ७:२७ अपराह्न मैं काल्पनिक कथा वाचक नहीं हूँ.
- प्रिय रमेश कुमार जी ! सलीम खान एक ग़ैर जिम्मेदार व्यक्त शीर्षक वाली पोस्ट ‘भारतीय ब्लॉग लेखक मंच‘ में लोकप्रियता की सूची में नज़र आ जाती है। ‘ब्लॉग की ख़बरें‘ पर भी यह मौजूद है। इसमें हरीश जी ने कहा था कि सलीम भाई ने ब्लॉग की परिकल्पना की, जिसे चाहा अध्यक्ष बना दिया, जिसे चाहा पद वितरित कर दिया. जिन पदों पर जो लोग रखे गए उनमे से किसी को भी जिम्मेदारी नहीं बताई गयी. आपके नेक जज़्बात की क़द्र करता हूं। धन्यवाद !
- And see this post सलीम खान एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति 3/06/2011 01:12:00 AM हरीश सिंह 10 comments