एक धर्म की ख़ास, करे नारी पर रचना
सचिवों ने की गड़बड़ी, खुश कर दित्ता बास ।
ऐसी-तैसी कर गये, एक धर्म की ख़ास ।
एक धर्म की ख़ास, करे नारी पर रचना ।
माफ़ी लेता माँग, मगर रचना से बचना |
है सच्चा इंसान, अगर गलती वह माने |
विषय जाइए भूल, यही कह गए सयाने ||
उन्होंने लिंक देकर बताया कि इस घटना का सम्बन्ध पत्रकार अख्तर खान अकेला जी से है .
दिए लिंक पर गए तो पता चला कि अख्तर खान साहब ने वह पोस्ट ही मिटा डाली है जो उनके सचिव मुकेश जी ने भास्कर डोट कॉम से एक अंश उठाकर उनके ब्लॉग पर पोस्ट बना दी थी. जिन ब्लॉगर्स ने अख्तर साहब के ब्लॉग पर मात्र एक अंश पर आपत्ति प्रकट की , उनमें से किसी ने भास्कर डोट कॉम की पूरी पोस्ट पर भी कोई आपत्ति प्रकट नहीं की जो कि 8 गुना ज़्यादा है , है न कमाल की बात ?
कुछ हिंदी ब्लॉगर्स ऐसी दोहरी सोच लेकर भी बुद्धिवादी कहलाते हैं.
ख़ैर, अख्तर साहब अपनी पोस्ट डिलीट कर चुके हैं और शायद भास्कर भी अपना लेख वापस ले ले लेकिन कोई उस लेख पर जाकर अपना ऐतराज़ दर्ज तो करे . इस लेख में स्भास्कर ने हिन्दू औरतों का एक नंगा चित्र भी छापा है. जिसे हमने औरत का सम्मान करते हुए नहीं दिया है. लेख निम्न है-
PHOTOS: धर्म के नाम पर कुछ यूं खेला जाता रहा है 'सेक्स' का खेल !
धर्म के नाम पर औरतों के यौन शोषण का इतिहास काफी पुराना है। हिंदू धर्म के तहत जहां मंदिरों में देवदासी प्रथा का प्रचलन हुआ, वहीं बेबीलोन के मंदिरों में भी देवदासियां रहा करती थीं। ईसाई धर्म के तहत चर्च और कॉन्वेन्ट्स में नन रहने लगीं जो चिरकुमारियां कही जाती हैं। जैन धर्म में संतों के साथ साध्वियां भी होती हैं।
महात्मा बुद्ध मठों में औरतों को शामिल करने के विरुद्ध थे। उनका मत था कि औरतों की मौजूदगी में व्यक्ति काम वासना के आकर्षण से बच नहीं सकता, पर उनके महाप्रयाण के बाद मठों के द्वार औरतों के लिए खुल गए। बौद्ध धर्म की एक शाखा पूरी तरह तंत्र पर आधारित हो गई और तंत्र क्रिया में औरतों की देह का इस्तेमाल 'मोक्ष' यानी निर्वाण पाने के नाम पर किया जाने लगा। सभी धर्मों में कमोबेश ऐसी ही बातें जुड़ी हुई हैं।
कर्नाटक के 10 और आंध्र प्रदेश के 14 जिलों में यह प्रथा अब भी बदस्तूर जारी है। देवदासी प्रथा को लेकर कई गैर-सरकारी संगठन अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। बताते चलें कि देवदासी हिन्दू धर्म में ऐसी स्त्रियों को कहते हैं, जिनका विवाह मन्दिर या अन्य किसी धार्मिक प्रतिष्ठान से कर दिया जाता है। समाज में उन्हें उच्च स्थान प्राप्त होता है और उनका काम मंदिरों की देखभाल तथा नृत्य तथा संगीत सीखना होता है।









link bhi daetae
kam sae kam hindu dharm par aastha rakhnae walae
kuchh to chaettae